मौसम का ये बदलाव कर सकता है आपको बीमार, जानें इस मौसम होने वाले सर्दी-जुकाम से निजात पाने के कुछ आसान उपाय

बारिश के मौसम में आपको कभी गर्मी तो कभी ठंडक का एहसास होता है। हालांकि बारिश का ये मौसम आपको अच्छा लग सकता है। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ उपाय जो आपको इस मौसम की मार से बचा सकते हैं।

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से जब लोगों का हाल बेहाल होने लगता है, तब यदि तेज बारिश हो जाए तो कैसा शानदार राहत का एहसास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मन को राहत देने वाला ये मौसम आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। अचानक मौसम में गर्मी और सर्दी का होना हमारा शरीर आसानी से अडॉप्ट नहीं कर पाता है जिसका भरपूर असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम के मामले भी तेजी बढ़ जाते हैं। जिसे चिकित्सा विज्ञान की भाषा में सीजनल फ्लू भी कहा जाता हैं। आइए जानते हैं ऐसे उपाय जो आपको इस समस्या से आसानी से निजात दिला सकते हैं।

home remedies for cough cold

सीजनल फ्लू के लिए घरेलू इलाज - Home Remedies for Seasonal Flu in Hindi

भाप लें

आपको सर्दी खांसी से निजात पाने के लिए गर्म पानी से भाप लेनी चाहिए। इसके लिए आप एक बड़ा सा बर्तन लेकर उसमें गर्म पानी भर लें। अब अपने सिर को एक तौलिया की मदद से ढक लें। और बर्तन से निकलने वाली भाप को नाक से सांस के द्वारा खींचें। इसके अलावा आप बाजार में मिलने वाले इलेक्ट्रॉनिक स्टीमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी नाक और गले में जमा कफ बाहर निकल जाता है।

End of Feed