रोज सुबह खुलकर नहीं होता पेट साफ? तो जरूर ट्राई करें बाबा रामदेव का ये अचूक नुस्खा, तुरंत मिलेगा आराम

पेट को अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी काम है। अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है इसे सामान्य तौर पर कब्ज कहा जाता है। जो बवासीर जैसी समस्या का कारण बन सकता है। आज हम आपको योग गुरु स्वामी रामदेव का बताया एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपके पेट को तुरंत साफ कर सकता है।

योग और आयुर्वेद के ज्ञाता स्वामी रामदेव अपने योगा के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। जीवन के 59 साल पूरे कर चुके स्वामी रामदेव आज भी खुद को इतना फिट योग और आयुर्वेद के कारण ही रख पाते हैं। वह अपने सभी इंटरव्यू में एक बात जरूर बोलते हैं कि वो बीते कई साल से कभी बीमार नहीं पड़े हैं। इसके अलावा वह कभी कभी कुछ घरेलू नुस्खे भी लोगों के साथ ट्राई करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने पेट की सफाई को लेकर भी एक कारगर नुस्खा साझा किया है। जिसमें वह बता रहे हैं कि सुबह उठकर क्या पीते हैं। जिससे उनका पेट कुछ ही मिनट में साफ हो जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

home remedies for constipation

पेट की समस्या

तेजी से बदलता खानपान और लाइफस्टाइल हमारे पेट साफ न होने की समस्या का सबसे बड़े कारण हैं। पेट की सफाई न होने पर ये धीरे-धीरे कब्ज में बदल जाता है, और इसके कारण आगे चलकर रेक्टम की नसों पर दवाब पड़ने से आप बवासीर के भी शिकार हो सकते हैं। यदि आप कब्ज और पेट साफ होने की समस्या से परेशान है, तो आपको योग गुरु स्वामी रामदेव की बताई ये ये ड्रिंक जरूर ट्राई करनी चाहिए। जो आपकी कब्ज ठीक करने और आंतों की गंदगी साफ करने में मदद कर सकती है।

End of Feed