Home Remedies for Chickenpox: चिकनपॉक्स से परेशान है आपका बच्चा, इंफेक्शन से राहत दिला सकते हैं ये घरेलू उपाय

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 29, 2023, 12:05 PM IST

चिकनपॉक्स एक गंभीर वायरल इंफेक्शन है। इसमें खुजली और फ्लू जैसे लक्षण सामने आते हैं। चिकनपॉक्स इंफेक्शन की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आते हैं। इस इंफेक्शन में वायरस इंफेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आने से तो फैसला ही है लेकिन इसके साथ साथ ये हवा के माध्यम से भी आसानी से फैलता है।

Home Remedies for Chickenpox: चिकनपॉक्स एक गंभीर वायरल इंफेक्शन है। इसमें खुजली और फ्लू जैसे लक्षण सामने आते हैं। चिकनपॉक्स इंफेक्शन की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आते हैं। इस इंफेक्शन में वायरस इंफेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आने से तो फैसला ही है लेकिन इसके साथ साथ ये हवा के माध्यम से भी आसानी से फैलता है। चिकनपॉक्स में शरीर पर पानी से भरे गोल फफोले हो जाते हैं जिनमें हर समय खुजली और जलन महसूस होती है। इसके साथ ही इंफेक्टेड व्यक्ति को तेज बुखार भी रहता है। चिकनपॉक्स होने पर इसके लक्षण तुरंत नहीं बल्कि 1-2 दिन बाद दिखाई देते हैं। 1-2 दिन बाद शरीर पर फफोले होने लगते हैं। इसे ठीक होने में काफी वक्त लगता है। इसके साथ ही इसके दाग काफी लंबे वक्त तक शरीर पर रह जाते हैं। चिकनपॉक्स से इंफेक्टेट व्यक्ति को बहुत ज्यादा कमजोरी और बदन दर्द महसूस होती है। इस इंफेक्‍शन के इलाज में लक्षणों को ठीक करने की कोशिश की जाती है। चिकनपॉक्स को घरेलू इलाज के जरिए आसानी से ठीक किया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको चिकनपॉस से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

Untitled design (2)

चिकनपॉस से राहत दिला सकते हैं ये घरेलू उपाय (Source:istock)

चिकनपॉस से निजात पाने के घरेलू उपाय

बेकिंग सोडा बाथ

बेकिंग सोडा एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। बेकिंग सोडा बाथ की मदद से इंफेक्शन को जल्दी ठीक किया जा सकता है। नहाने के लिए एक टब पानी में 1 कप बेकिंग सोडा डालकर 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद उस पानी से नहा लें। ऐसा करने से जल्द आराम मिल सकता है।

एलोवेरा

सूजन और खुजली की समस्या से निजात दिलाने में एलोवेरा काफी कारगर साबित होता है। एलोवेरा त्वचा को शांत और ठंडक पहुंचाता है। जलन से राहत पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इसे रैशेज पर लगाने से जलन से राहत मिलेगी। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

एसेंशियल ऑयल

चिकनपॉक्स से राहत दिलाने में नारियल, लैवेंडर, नीलगिरी और चंदन जैसे एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होता है। नारियल तेल जलन को कम करने में मददगार है। ऐसे में जलन से राहत पाने के लिए एसेंशियल ऑयल को कॉटन की मदद से रैशेज पर लगाएं। जल्द राहत मिलेगा।

नीम का रस

एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम खुजली और जलन से तुरंत राहत दिलाता है। नीम के पानी से नहाने से खुजली और जलन से काफी तेजी से राहत मिलेगी।

End of Feed