सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम की समस्या ज्यादातर लोगों को परेशान करने लगती है। इस मौसम में अपना बचाव वायरल रोगों और इंफेक्शन से करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वे लोग बहुत जल्दी बीमारियों के चक्कर में आ जाते हैं। ऐसे में यदि आप खुद को सीजनल रोगों से बचाए रखना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह साधारण चाय की जगह हर्बल टी का सेवन करना चाहिए। इससे आप सीजनल रोगों के साथ-साथ पेट संबंधी समस्याओं से भी दूर रहेंगे। इस चाय का निर्माण आप आसानी से घर में कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी हर्बल चाय बताने जा रहे है, जो आपकी इम्यूनिटी को तेजी से बूस्ट कर सकती है।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाली हर्बल टी - Herbal Tea for Immunity Boosting in Hindi
दालचीनी की चाय
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप रोज सुबह दालचीनी वाली चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे आपके पाचन में सुधर आएगा और वेट लॉस में भी हेल्प होगी। आपको बता दें कि यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे आप सेहतमंद बने रहते हैं। इसके अलावा दालचीनी का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर भी दुरुस्त बना रहता है।तुलसी की चाय
सीजनल रोगों से बचने के लिए और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए तुलसी एक रामबाण घरेलू उपाय है। इसकी चाय बनाकर पीने से आप रोगों से काफी दूर बने रहते हैं। इसे और भी ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें 1 चम्मच शहद भी डाल सकते हैं।गुड़हल की चाय
लाल रंग का गुड़हल का फूल देखने में जितना अच्छा होता है हमारी सेहत के लिए वह उतना ही ज्यादा हेल्दी भी होता है। गुड़हल के फूल से बनी चाय हमारे शरीर से कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कम करती है। इसके अलावा इससे आपको वेट लॉस में भी मदद मिलती है।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
