गर्मी में क्यों बढ़ जाती हैं पाचन की समस्या, जानें क्या है हीटवेव और डाइजेशन का कनेक्शन

Heatwave and digestion connection: गर्मी के दिनों में पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं, लेकिन इसके पीछे क्या वजह है। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि हीटवेव और डाइजेशन का कनेक्शन क्या है?

Heatwave and digestion connection: गर्मी का मौसम आते ही लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं अधिक परेशान करने लगती हैं। किसी को अपच की शिकायत होती है तो किसी को एसिडिटी, पेट फूलना, कब्ज या दस्त जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर जब तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच जाता है और हीटवेव (लू) चलने लगती है, तब ये समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं। अक्सर लोग इसे केवल खानपान की गड़बड़ी समझते हैं, लेकिन इसके पीछे गर्मी और शरीर की पाचन प्रणाली के बीच का एक वैज्ञानिक संबंध भी होता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर हीटवेव (Heatwave) का हमारे डाइजेशन पर क्या असर पड़ता है और गर्मियों में पेट को स्वस्थ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Heatwave and digestion connection

गर्मी और पाचन की समस्याएं

गर्मी में बदल जाता है शरीर का फोकस

गर्मी हो या सर्दी हमारा शरीर हमेशा अपने टेंपरेचर को बैलेंस रखने की कोशिश करता है। जब बाहर का तापमान बहुत ज्यादा होता है, तो शरीर का पहला लक्ष्य खुद को ठंडा रखना हो जाता है। इसके लिए हमारी त्वचा की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है ताकि पसीने के माध्यम से शरीर की गर्मी बाहर निकल सके। इस प्रोसेस में पाचन की ओर जाने वाला रक्त प्रवाह कम होता है और हमारा पाचन कमजोर होने लगता है। यही वजह है कि गर्मी के दिनों में भारी भोजन खाने के बाद पेट में भारीपन, गैस और अपच जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं।

End of Feed