हाई ब्लड प्रेशर के कारण पड़ सकता है दिल का दौरा, एक्सपर्ट से जानिए हाइपरटेंशन का शरीर और सेहत पर क्या असर पड़ता है ?

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 17, 2023, 06:45 AM IST

High Blood Pressure Symptoms and Causes in Hindi: रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, उच्च रक्तचाप के आमतौर पर कोई संकेत या लक्षण नहीं होते हैं, और बहुत से लोग इस बात से अनजान होते हैं कि उन्हें यह समस्या है। विशेषज्ञों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण तनाव और अनियंत्रित खान-पान है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर के कुछ कारण मोटापा-तनाव-नींद की कमी-अधिक गुस्सा-तैलीय खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन हैं।

World Hypertension Day 2023: हाई ब्लड प्रेशर का दूसरा नाम हाइपरटेंशन है। इसे धमनी उच्च रक्तचाप भी कहते हैं। इसके अलावा इसे 'साइलेंट किलर' के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त वाहिकाओं में रक्त का दबाव काफी बढ़ जाता है और बढ़े हुए दबाव के कारण हृदय को रक्त वाहिकाओं में रक्त के प्रवाह को बनाए रखने के लिए सामान्य से अधिक काम करने की आवश्यकता होती है। उच्च रक्तचाप से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है ।

World Hypertension Day 2023, High BP, Heart Attack

Hypertension: हाइपरटेंशन होने पर मरीज को क्या करना चाहिए?

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से बातचीत करते हुए उजाला सिग्नस ब्राइटस्टार हॉस्पिटल, मुरादाबाद के इंटरनल मेडिसिन के कंसल्टेंट, डॉ. शाहिद शफी ने बताया कि हाइपरटेंशन या हाई ब्लड-प्रेशर की स्थिति तब पैदा होती है, जब नसों में बहने वाले रक्त का दाब लगातार बहुत ज्यादा बना रहता है। परिणामस्वरूप, हाई ब्लड-प्रेशर से हृदय को शरीर के बाकी हिस्सों में रक्त भेजने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हाइपरटेंशन को दिल के दौरे और स्ट्रोक के लिए बड़ा खतरा माना जाता है और यह दुनियाभर में समय से पहले अचानक होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है।

End of Feed