Healthy Liver Foods: लीवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। यह शरीर के कई कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है। लीवर डिटॉक्सिफिकेशन, मेटाबॉलिज्म और न्यूट्रिशन स्टोरेज करने का काम करता है। ऐसे में लीवर को हेल्दी रखना बेहद जरूरी होता है। यह बॉडी फंक्शनिंग में बेहद अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में लीवर को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट का होना बेहद जरूरी होता है। सही डाइट की मदद से ही आप लीवर को हेल्दी रख सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन कर आप लीवर को हेल्दी रख सकते हैं। यहां जानें लीवर को हेल्दी रखने वाले फूड्स कौन कौन से हैं।
लीवर को हेल्दी रखने वाले फूड्स - Liver Healthy Foods
पत्तेदार साग
पत्तेदार साग का सेवन करने से लीवर हेल्दी रहता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में पालक और पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। ये क्लोरोफिल से भरपूर होता है जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और लीवर के कार्य को बढ़ावा देता है। ऐसे में पत्तेदार साग का सेवन जरूर करें।
क्रुसिफेरस सब्जियां
लीवर को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में ब्रोकोली फूलगोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इन सब्जियों में ग्लूकोसाइनोलेट्स पाए जाते हैं जो लीवर को हानिकारक चीजों से बचाते हैं।
फैटी फिश
साल्मन, मैकेरल और सार्डिन ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ये लीवर की सूजन को कम करता है और लीवर से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
जामुन
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर आप लीवर को हेल्दी रख सकते हैं। ये लीवर को हेल्दी रखने के साथ साथ डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को बढ़ावा देता है।
नट्स और बीज
अखरोट, बादाम और अलसी के बीजों का सेवन करने से भी लीवर हेल्दी रहता है। इसमें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो लीवर हेल्थ को बढ़ावा देते हैं।
