Breastfeeding Healthy Food: मां बनने के बाद महिलाओं को अपना बेहद खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। शिशुओं के लिए मां का दूध सबसे हेल्दी माना जाता है। मां के दूध में ऐसे कई न्यूट्रिएंट्स और प्रोटेक्टिव कपांउड होते हैं जो बच्चे को कई फायदे पहुंचाता है। इसलिए स्तनपान करा रही महिलाओं को अपने खान पान का बेहद खास ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। स्तनपान करा रही महिलाओं को भूख भी बहुत ज्यादा लगती है। स्तन के दूध का निर्माण करने के लिए शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में नपान कराने वाली महिलाओं को अपने आहार में इन सुपरफूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
किस तरह के सुपरफूड्स खाएं?
ओट्स
आयरन, फाइबर और आवश्यक विटामिन से भरपूर ओट्स स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दलिया दूध उत्पादन को बढ़ाता है। इसके सेवन से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगी। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियां
स्तनपान करा रही महिलाओं को अपनी डाइट में पालक, केल और ब्रोकली जैसी हरी और पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। ये सभी सब्जियां विटामिन ए, सी, और के, जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
फलियां
ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिलाएं अपनी डाइट में फलियां भी शामिल कर सकती हैं। दाल, छोले और काले बीन्स सहित फलियां प्रोटीन, फाइबर, आयरन और फोलेट से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से दूध का उत्पादन बढ़ता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।
खुबानी और खजूर
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए खुबानी और खजूर का सेवन करना चाहिए। खुबानी फाइबर, विटामिन A, विटामिन B, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जबकि फाइबर और कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है।
शकरकंद
स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए शकरकंद काफी फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद विटामिन A का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।
