आयुर्वेदाचार्य ने बताया डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन से फूड हैं बेस्ट, शुगर बढ़ने की टेंशन कर देते हैं खत्म

Healthy Foods For Diabetes To Keep Blood Sugar Control: डायबिटीज को कंट्रोल करना अब मुश्किल नहीं है, बस जरूरत है थोड़ा समझदारी से खाने की। सोशल मीडिया पर एक आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आप अपनी रोज की डाइट में कुछ खास चीजें शामिल कर लें, तो शुगर लेवल खुद ही संतुलित रहेगा। दवाओं के साथ-साथ अगर सही खानपान हो, तो डायबिटीज को लंबे समय तक काबू में रखा जा सकता है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Healthy Foods For Diabetes To Keep Blood Sugar Control: डायबिटीज का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में यही आता है अब मीठा नहीं खा सकते, रोज ब्लड शुगर चेक करना होगा, और न जाने कितनी दवाएं चलेंगी। लेकिन अगर आपको कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिससे आप खाने-पीने के जरिए ही अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकें तो? हेल्थ इन्फ्लुएंसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. दीक्षा भावसार (BAMS Ayurveda) के अनुसार, हमारी रसोई में मौजूद कुछ आसान और घरेलू चीजें डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। ये न सिर्फ ब्लड शुगर कम करती हैं बल्कि दिनभर की थकान और क्रेविंग्स को भी कंट्रोल करती हैं। बस जरूरत है इन्हें रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने की।

Healthy Foods For Diabetes To Keep Blood Sugar Control

Healthy Foods For Diabetes To Keep Blood Sugar Control

आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट फूड - Healthy Foods For Diabetes To Keep Blood Sugar Control According To Ayurveda

आंवला

अगर आपको दिनभर थकान महसूस होती है या ब्लड शुगर बार-बार हाई हो रहा है, तो डॉ. दीक्षा भावसार आंवला को डाइट में शामिल करने की सलाह देती हैं। आंवला विटामिन C से भरपूर होता है और शरीर को ताजगी देने के साथ-साथ शुगर लेवल भी कम करता है। इसे आप फल की तरह खा सकते हैं या फिर इसका जूस या पाउडर भी ले सकते हैं। आंवला खाने से न सिर्फ एनर्जी बनी रहती है बल्कि शुगर भी कंट्रोल में रहता है।

End of Feed