healthy diet: सिर्फ पेट भरना काफी नहीं, जानिए क्यों करोड़ों भारतीय नहीं ले पा रहे पौष्टिक आहार

healthy diet: देश का हर तीसरा व्यक्ति हेल्दी खाना खरीदने की स्थिति में नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में पौष्टिक भोजन की कीमत करीब 33% बढ़ गई है।

healthy diet: एक समय था जब घर की दाल, रोटी, सब्जी, दही और सलाद को ही सबसे हेल्दी खाना माना जाता था। लेकिन अब सोशल मीडिया खोलते ही हेल्दी खाने की तस्वीर बदल जाती है। कहीं ओवरनाइट ओट्स दिखते हैं, कहीं चिया सीड्स, प्रोटीन कॉफी, एवोकाडो टोस्ट और तरह-तरह के हेल्थ स्नैक्स। इन्हें देखकर लगता है कि फिट रहने के लिए यही सब खाना जरूरी है। लेकिन असली सवाल ये है कि क्या हर भारतीय इतना महंगा खाना खरीद सकता है? जवाब है नहीं।

healthy diet

करोड़ों भारतीय नहीं ले पा रहे पौष्टिक आहार

संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड (SOFI) 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 35.5% लोग यानी 52 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो पौष्टिक और संतुलित आहार का खर्च नहीं उठा सकते। आसान शब्दों में कहें तो देश का हर तीसरा व्यक्ति हेल्दी खाना खरीदने की स्थिति में नहीं है।

End of Feed