नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट हमारे लिए दिन की पहली और सबसे जरूरी मील साबित होता है। जिसमें आज बदलते समय और लाइफस्टाइल में लोग तरह तरह फैंसी चीजों का सेवन करने लगे हैं। जबकि आयुर्वेद की मानें तो हमारा नाश्ता हेल्दी होना चाहिए। क्योंकि यह हमें दिन भर ऊर्जा देने का काम करता है। इसलिए यदि आप सुबह अनहेल्दी फूड्स को नाश्ते में शामिल करते हैं, तो आपको दिन भर ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। इसलिए आपको नाश्ते में हेल्दी और सुपाच्य भोजन को शामिल करना चाहिए। आज हम आपको नाश्ते के कुछ देसी और हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
वेट लॉस के लिए नाश्ता - Healthy Breakfast for Weight Loss
1. मूंग दाल का चीला
मूंग की दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसलिए इसे सुबह ब्रेकफास्ट में शामिल करना आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। जी हां यदि आप सुबह मूंग की दाल से बना चीला अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही यह आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।
2. उपमा
साउथ इंडिया में खाया जाने वाला हेल्दी फूड उपमा आज देश भर में खाने के प्रचलन में है। उपमा एक लो कैलोरी फूड है, जो आपकी वेट लॉस जर्नी में काफी मदद करता है। सूजी और सीजनल सब्जियों से मिलकर बना उपमा नाश्ते का एक हेल्दी ऑप्शन है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
3. पोहा
भारतीय घरों में सबसे ज्यादा प्रचलित नाश्ता कोई है तो उसमें पोहा को शामिल किया जा सकता है। जी हां बेहद जल्दी तैयार होने वाला पोहा हमारे लिए एक हेल्दी नाश्ते का विकल्प हो सकता है। पोहा में डायटरी फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो इसे वेट लॉस के लिए एक परफेक्ट मील साबित करती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
