Health Tips: अगर नाखून और बालों में दिखें ऐसे लक्षण, तो शरीर को है कैल्शियम की जरूरत

Health Tips in Hindi: क्या आपके नाखून आसानी से टूट जाते हैं? अगर जवाब हां है तो समझ लें कि यह भी कैल्शियम की कमी के कारण है। नाखूनों का जल्दी टूटना, जोड़ों में दर्द, कमजोर हड्डियां जैसे कई लक्षण शरीर में कैल्शियम की कमी का संकेत देते हैं। आइए जानें इसके लिए कौन से फूड्स खाने चाहिए-

Calcium Deficiency Symptoms in Hindi: अगर आप स्वस्थ शरीर चाहते हैं तो व्यायाम के साथ -साथ पौष्टिक और संतुलित आहार लेना भी जरूरी है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इन्हीं आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है कैल्शियम। बच्चों के शारीरिक विकास में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से शरीर में हड्डियां कमजोर ( Weak Bones) हो जाती हैं। जोड़ों में भी दर्द होने लगता है। आइए जानते हैं शरीर में कैल्शियम की कमी के क्या लक्षण होते हैं।

Hair Care, Health Tips, Health Benefits

कैल्शियम की कमी से शरीर में क्या क्या दिक्कत होती है? (Image: Canva)

हर कोई अपने बालों में अच्छे हेयर केयर उत्पाद लगाता है। कई तरह के महंगे उपाय करने के बाद भी बालों का पतला होना, बालों का झड़ना बंद नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको यह देखना होगा कि क्या आप अपने आहार में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम कर रहे हैं।

End of Feed