Phone Use In Toilets: बाथरूम में भूलकर भी न करें फोन का इस्तेमाल, हो सकती हैं ये बड़ी बीमारियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:02 AM IST

Do Not Use Phone In Toilet: हर व्यक्ति फोन का इतना आदी हो गया है कि टॉयलेट में भी फोन लेकर ही जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं ये आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इससे कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं आप।

KEY HIGHLIGHTS
सुबह उठने से लेकर रात में सोने के वक्त तक कुछ लोग सिर्फ मोबाइल ही देखा करते हैं
ऐसे लोग मोबाइल के बिना अपनी जिंदगी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं
टॉयलेट में जाते वक्त फोन का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर खतरनाक असर पड़ सकता है

Disadvantages Of Using Phone In Toilet: आज के समय में फोन एक ऐसी लत हो गई है, जो हर किसी को लग चुकी है। छोटे बच्चे हो या बड़े बुजुर्ग फोन के बिना किसी का सवेरा नहीं होता है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने के वक्त तक कुछ लोग सिर्फ मोबाइल ही देखा करते हैं। ऐसे लोग मोबाइल के बिना अपनी जिंदगी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यही नहीं कुछ लोग तो ऐसे हैं जो टॉयलेट जाते के वक्त भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं टॉयलेट में जाते वक्त अपने फोन का इस्तेमाल करने से आपके स्वास्थ्य पर बड़ा खतरनाक असर पड़ सकता है। इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे यह आदत आपको पहुंचा सकती है नुकसान।

Phone Use In Toilets: बाथरूम में भूलकर भी न करें फोन का इस्तेमाल, हो सकती हैं ये बड़ी बीमारियां

फैलते हैं बैक्टीरिया

बाथरूम में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं। यह बैक्टीरिया नजर नहीं आते हैं, लेकिन यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर आप फ्रेश होने के दौरान अपने मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका फोन कई बैक्टीरिया के संपर्क में आता है, जो आपको पूरी तरह बीमार कर देता है।

End of Feed