Health Risk Zone: शरीर कब देता है बीमारी के शुरुआती संकेत, क्या है हेल्थ रिस्क जोन, जानिए खुद को कैसे करें चेक

Health Risk Zone: क्या आप हेल्थ रिस्क जोन में हैं। लगातार थकान, पेट बढ़ना, खराब नींद और त्वचा में बदलाव जैसे संकेत गंभीर बीमारियों की शुरुआत हो सकते हैं। जानें डॉक्टर क्या सलाह देते हैं और खुद से कैसे जांचें।

Health Risk Zone: आजकल कई बीमारियां अचानक नहीं होतीं, बल्कि लंबे समय तक शरीर के अंदर धीरे-धीरे पनपती रहती हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, फैटी लिवर, थायरॉइड, हार्मोनल गड़बड़ी, हाई बीपी और शुरुआती हार्ट डिजीज जैसी समस्याएं अक्सर बिना बड़े लक्षणों के शुरू होती हैं। यही वजह है कि डॉक्टर अब एक नए शब्द पर जोर दे रहे हैं - हेल्थ रिस्क जोन यानी वह स्थिति, जब बीमारी पूरी तरह सामने तो नहीं आई होती, लेकिन शरीर छोटे-छोटे संकेत देने लगता है (health risk zone symptoms)।

health risk zone, Blood pressure, diabetes

हेल्थ रिस्क जोन को समझ लिया तो बच जाएंगे बड़ी बीमारी से

हो सकता है कि आपको लगता है कि हम तो पूरी तरह फिट हैं। लेकिन बॉडी हमें छोटे-बड़े ऐसे कई संकेत देती हैं जो हमें हेल्थ रिस्क जोन में एंट्री के बारे में अलर्ट करते हैं। अगर इन संकेतों को समय रहते समझ लिया जाए, तो कई गंभीर बीमारियों को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सकता है।

End of Feed