हाथों पर दिखते हैं सेहत से जुड़े 7 संकेत, छिपी हुई गंभीर बीमारियों का खोलते हैं राज, भूलकर न करें नजरअंदाज

What Hands Can tell about health in hindi: क्या आपके हाथ आपकी सेहत के बारे में सच बता रहे हैं? अक्सर हम शरीर की छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, हाथों पर दिखने वाले संकेत गंभीर बीमारियों की ओर इशारा कर सकते हैं। ठंडे हाथ, सफेद दाग, हाथों में झनझनाहट या लाल खुजली जैसे लक्षण विटामिन की कमी, थायरॉइड या आयरन की कमी का संकेत हो सकते हैं। जानें पूरी जानकारी।

What Hands Can tell about health in hindi: क्या आप जानते हैं कि आपके हाथ सिर्फ मेहनत या खूबसूरती ही नहीं दिखाते, बल्कि आपकी सेहत का हाल भी बयां करते हैं? मशहूर हेल्थ इन्फ्लुएंसर और हॉर्मोन व गट हेल्थ डाइटिशियन मनप्रीत कौल कहती हैं कि हाथों पर दिखने वाले छोटे-छोटे बदलाव अक्सर हमारे शरीर के भीतर छिपी हुई बीमारियों का राज खोलते हैं। ठंडे हाथ, झनझनाहट, कांपना या नाखूनों पर सफेद धब्बे ये सब मामूली नहीं, बल्कि पोषण की कमी और गंभीर समस्याओं के संकेत हो सकते हैं। चलिए जानते हैं हाथों पर दिखने वाले ये खास लक्षण आपकी सेहत के बारे में क्या बताते हैं।

What Hands Can tell about health in hindi

What Hands Can tell about health in hindi

ठंडे हाथ

अगर आपके हाथ अक्सर ठंडे रहते हैं तो यह शरीर में आयरन की कमी का नतीजा हो सकता है। आयरन की कमी से शरीर में खून की कमी और थकान जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसे पूरा करने के लिए पालक, चुकंदर, खजूर और राजगीरा जैसे आहार को डाइट में शामिल करना जरूरी है।

End of Feed