दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी के बीच बढ़ रहा स्वास्थ्य का संकट, डॉक्टर से जानें जरूरी हेल्थ टिप्स

Health Tips for Chhath Puja : छठ का महापर्व कल यानी 25 अक्टूबर से शुरु हो रहा है। नहाय-खाय के साथ शुरु हो रहा ये पर्व आस्था और संस्कृति का बड़ा उत्सव है। लेकिन इसके बीच स्वास्थ्य को लेकर भी खतरा बढ़ गया है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि कैसे इस दौरान आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

Health Tips for Chhath Puja : छठ पूजा अब नजदीक आ चुकी है और देशभर में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समते कुछ राज्यों में इसकी होड़ ज्यादा देखने को मिलती है। कई लोग अपने गांव-घर लौट रहे हैं, तो कुछ दिल्ली में ही इस पर्व को मनाने की तैयारी में हैं। हालांकि दिल्ली में तेजी से बढ़ते प्रदूषण में छठ पूजा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने का जोखिम भी है। सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गाइनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने इस दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और बचाव के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

chhath puja

उन्होंने बताया है कि छठ पूजा के दौरान महिलाएं यमुना नदी में डुबकी लगाती हैं, जो काफी प्रदूषित हो चुकी है। इस पानी में सीवेज, कचरा और कई तरह के टॉक्सिन्स मौजूद हैं, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक हैं। इस प्रदूषित पानी के संपर्क में आने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। खासकर महिलाओं को इन खतरों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

End of Feed