National Dengue Day 2025 : डेंगू में प्लेटलेट काउंट कम होना कितना खतरनाक होता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में विस्तार से

National Dengue Day 2025 : डेंगू बुखार होने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन डेंगू में प्लेटलेट्स का कम होना सबसे चिंताजनक समस्या है। हालांकि डेंगू होने पर प्लेटलेट्स में होने वाली कमी काफी आम बात है। लेकिन एक स्तर से नीचे जाने पर ये जानलेवा हो जाती है। आज हम आपको डेंगू की सबसे खतरनाक कंडीशन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

National Dengue Day 2025 : गर्मियों में बारिश शुरु होते ही मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ने लगता है। जिससे मच्छर से फैलने वाले रोगों जैसे डेंगू-मलेरिया का खतरा भी बढ़ जाता है। आज यानी 16 मई के दिन राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य डेंगू के बारे में लोगों में जागरूकता लाना और डेंगू की रोकथाम के उपायों को और कारगर बनाना है। डेंगू में प्लेटलेट्स कम होना काफी आम बात है, लेकिन जब ये एक स्तर से नीचे चली जाएं तो आपकी जान के लिए खतरा पैदा हो जाता है। डेंगू में प्लेटलेट्स कम होने के खतरे को लेकर हमने बात की यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद के वरिष्ठ जर्नल फिजिशियन, डॉ. एम.वी. राव से.....

National Dengue Day

डेंगू में प्लेटलेट्स का गिरना

डॉ. एम.वी. राव ने बताया कि डेंगू में प्लेटलेट का गिरना काफी परेशानी का कारण हो सकता है। लेकिन उससे भी ज्यादा डॉक्टर लक्षणों को लेकर चिंता में रहते हैं। प्लेटलेट्स की संख्याओं के लेकर नहीं। आपको बता दें कि डेंगू में प्लेटलेट की संख्या में भारी कमी आ सकती है। गंभीर कंडीशन में प्लेटलेट्स 1 लाख से भी कम हो जाती है। वहीं जब प्लेटलेट्स 20,000 से भी कम हो जाएं तो कंडीशन जानलेवा हो जाती है। प्लेटलेट्स की इतनी कम संख्या के कारण थ्रोम्बोसाइटोपेनिया हो सकता है। क्योंकि डेंगू का वायरस आपके अस्थि मज्जा को नुकसान पहुंचाता है। अस्थि मज्जा में ही प्लेटलेट का उत्पादन होता है।

End of Feed