40 के बाद सभी महिलाएं जरूर करा लें ये हेल्थ चेकअप, बिना किसी गंभीर बीमारी के बीतेगा जीवन

Health Screening For Women Over 40 : आमतौर पर भारतीय महिलाएं अपनी सेहत को लेकर कुछ खास सचेत नहीं रहती हैं। यही कारण है कि उन्हें बुढ़ापे में कई तरह की समस्याएं घेर लेती हैं। आज हम आपको ऐसे हेल्थ चेकअप बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं को 40 की उम्र से पहले करा लेने चाहिए।

Health Screening For Women Over 40 : 40 साल की उम्र महिलाओं के जीवन में काफी बड़े फेरबदल लेकर आती है। इसके पहले आपको कई तरह की बीमारियों का खतरा महसूस नहीं होता है, लेकिन 40 की उम्र पूरी होने के बाद महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन, हड्डियों की कमजोरी और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। इसके साथ ही मेनोपॉज का समय भी इस उम्र के बाद आता है। इसलिए समय-समय पर जरूरी हेल्थ चेकअप कराए जाएं, तो इन समस्याओं को शुरुआती स्तर पर ही कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं वे 3 जरूरी हेल्थ चेकअप, जो हर महिला को 40 की उम्र के बाद जरूर कराने चाहिए।

health checkup for women

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल टेस्ट

डायबिटीज और हार्ट रोगों से बचाव के लिए आपको 40 की उम्र के बाद ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। क्योंकि इस उम्र के बाद डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर में ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बिगड़ने पर कई गंभीर बीमारियां पैदा होने लगती हैं।

End of Feed