हीटवेव में नवजात भी होते हैं परेशान, भीषण गर्मी में कैसे करें शिशु की देखभाल, डॉक्टर ने बताए जरूरी टिप्स

इन दिनों देश में भीषण गर्मी अपना कहर बरपा रही है। जिसका असर नवजात बच्चों की सेहत पर भी दिखता है। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि इस मौसम में कैसे रखें बच्चों की सेहत का ख्याल?

Heatwave Care for Newborn Babies: गर्मियों का मौसम इस बार कई राज्यों में अपने चरम पर है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है और हीटवेव की स्थिति बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। लेकिन सबसे ज्यादा खतरा नवजात शिशुओं पर मंडराता है, क्योंकि उनका शरीर टेंपरेचर कंट्रोल करने में पूरी तरह सक्षम नहीं होता है। जन्म के शुरुआती महीनों में बच्चे अपनी परेशानी को शब्दों में नहीं बता पाते है, यही कारण है कि कुछ समय तक माता-पिता की थोड़ी सी लापरवाही भी उनके लिए गंभीर समस्या का कारण बन सकती है।

Heatwave care for newborn babies

गर्मी में कैस रखें नवजात बच्चों की सेहत का ख्याल

बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित सिंह के अनुसार, हीटवेव के दौरान नवजात बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट रैशेज, बुखार, सुस्ती, सांस लेने में दिक्कत और यहां तक कि हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता और परिवार के सदस्य गर्मी के मौसम में शिशु की देखभाल को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। आइए जानते हैं कि तेज गर्मी और Heatwave के दौरान नवजात बच्चों की सेहत का ख्याल (Summer Care Tips) कैसे रखा जाए और किन बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

End of Feed