बजट में कैंसर की दवाओं को किया गया सस्ता, हर महीने हजारों रुपए की होगी बचत, जानें किस तरह के Cancer में होता है इस्तेमाल

Cancer Medicines : मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत दी है। इसमें कैंसर की तीन मुख्य दवाओं पर सीमा शुल्क को पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से लाखों कैंसर के मरीजों को राहत मिल सकती है।

कैंसर का नाम सुनते ही हमारे मन में एक अलग तरह का भय पैदा हो जाता है। इस बीमारी ने न केवल मरीज परेशान होता है, बल्कि यह उसके पूरे परिवार को तोड़कर रख देती है। इस रोग के पीड़ित व्यक्ति शारीरिक और आर्थिक दोनों तरह से ही बर्बाद हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब इस बीमारी के इलाज में प्रयोग की जाने वाली दवाओं पर सरकार कुछ राहत देने जा रही है। जी हां इस बात की घोषणा मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए की है।

cancer medicien become cheeper

केन्द्र सरकार के बजट 2024 में कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत देते हुए 3 महत्वपूर्ण दवाओं पर लगे सीमा शुल्क को पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया है। यह फैसला उन कैंसर पेशेंट्स के लिए निश्चित ही फायदेमंद होगा, जो कैंसर जैसे रोग से जूझ रहे हैं। आइए जानते हैं किन दवाओं को किया गया सस्ता और क्या है उनका इस्तेमाल?

End of Feed