पाचन में सुधार से लेकर तनाव से मुक्ति तक कई फायदे एक साथ दिलाता है सुखासन, बस जान लें करने का सही तरीका

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको कई तरह के आसन रोजाना करने की सलाह आपको दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुखासन आपको कई तरह के फायदे एक साथ दे सकता है। जी हां आज हम आपको सुखासन के फायदे और इसे करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग तन और मन दोनों को सुकून देने का काम करता है। योग की शुरुआत अगर किसी आसान, शांत और मन को केंद्रित करने वाली मुद्रा से करनी हो, तो 'सुखासन' सबसे बेहतर है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है- 'सुख' यानी आराम और खुशी, और 'आसन' का मतलब बैठने की एक खास मुद्रा। यह आसन इतना आसान होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे आसानी से कर सकता है। यह योग की शुरुआत करने वालों के लिए सबसे सही आसन है। यह योगासन आपको तनाव मुक्त रखने में मदद करता है।

benefits of Sukhasana

सुखासन करने के फायदे

तनाव होगा दूर

आयुष मंत्रालय के अनुसार, सुखासन करने से शरीर में ताकत बढ़ती है और मूड भी अच्छा होता है। यह मन और शरीर दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब हम इस आसन में बैठते हैं, तो हमारा मन शांत होता है और तनाव कम हो जाता है। साथ ही, शरीर की मांसपेशियां भी आराम महसूस करती हैं। यह आसन हमारी सांसों को सही ढंग से लेने में मदद करता है, जिससे ऊर्जा बढ़ती है और शरीर ताजगी महसूस करता है।

End of Feed