Giloy Benefits In Fever : मानसून के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। जिसमें वायरल फीवर भी एक हेल्थ प्रॉब्लम है। यदि आप सीजनल बुखार से परेशान हैं और इसका कोई आयुर्वेदिक उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको बुखार के लिए गिलोय के फायदे बताने जा रहे हैं। गिलोय आपके आसपास मिलने वाली एक ऐसी चमत्कारी बेल है, जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित होती है। आयुर्वेद में गिलोय को "अमृता" कहा गया है। आइए जानते हैं बुखार के लिए गिलोय का इस्तेमाल और इसके अन्य लाभ...
बुखार के लिए गिलोय का इस्तेमाल कैसे करें?
गिलोय का इस्तेमाल बुखार में करने के लिए आपको इसकी बेल को कूटकर इसका काढ़ा बनाना है। इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 2-3 इंच गिलोय के टुकड़े को कूटकर डाल दें। अब इस पानी को आधा रह जाने तक उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर और ठंडा करके पियें।
यह भी पढ़ें - आचार्य बालकृष्ण ने बताया कब्ज का रामबाण इलाज, बोले रोज खाएं इस पेड़ के पत्ते पेट खुलकर होगा साफ
गिलोय के अन्य फायदे - Benefits Of Giloy
- सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गिलोय की तासीर उष्ण होती है।
- गिलोय में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। आप रोजाना गिलोय का पाउडर या टेबलेट्स का सेवन करें।
- एक्सपर्ट्स की मानें तो गिलोय में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर की सूजन को दूर करने में मदद करते हैं।
- बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी गिलोय का अपना एक खास असर होता है। इसके अलावा गिलोय का सेवन आपके शुगर लेवल को भी कंट्रोल में बनाए रखता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
