भ्रामरी प्राणायाम से करें दिन की शुरुआत, नींद की समस्या, तनाव से लेकर माइग्रेन तक में मिलेगी राहत

Health Benefits Of Bhramari Pranayama : दिमाग की सेहत को बेहतर रखने और खुद को शांत रखने के लिए आप रोजाना भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। भ्रामरी आपके दिमाग को रिलैक्स करने के साथ आपकी नींद को बेहतर बनाने, तनाव को दूर करने और माइग्रेन को ठीक करने तक में कारगर होता है।

Health Benefits Of Bhramari Pranayama : अगर आप अपने दिमाग और शरीर को एक संतुलन में लाना चाहते हैं, तो प्राणायाम सबसे असरदार तरीका माना जाता है। खासतौर पर भ्रामरी प्राणायाम बहुत फायदेमंद होता है। भ्रामरी प्राणायाम का नाम भ्रामर शब्द से आया है, जिसका मतलब होता है भ्रमर यानि भंवरा। जब हम सांस छोड़ते हैं, तो जो आवाज निकलती है वो भंवरे के भिनभिनाने जैसी लगती है, इसलिए इस प्राणायाम को 'मधुमक्खी श्वास' भी कहा जा सकता है। इस दौरान आपके गले, चेहरे और जबड़ों में एक हल्का कंपन सा महसूस होता है, जो काफी सुकून देने वाला होता है। इसका अभ्यास रोजाना करने से मन शांत रहता है और मानसिक संतुलन बेहतर होता है।

benefits of bhramari pranayama

दिमाग होगा शांत

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, भ्रामरी प्राणायाम दिमाग शांत करने में मदद करता है। तनाव कम होता है, गुस्सा कंट्रोल में रहता है, और मन की बेचैनी भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है। इसके नियमित अभ्यास से दिमाग और नसों को आराम मिलता है, जिससे सोचने-समझने की ताकत भी बढ़ती है।

End of Feed