Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर रखा जाता है मौन व्रत, जानें कितनी देर रहना चाहिए दिन में मौन, चुप रहने के क्या हैं फायदे

Benefits Of Being Silent On Mauni Amavasya In Hindi: मौनी अमावस्या का व्रत इस साल 9 फरवरी को मनाया जाएगा। अगर आप पहली बार यह व्रत रख रहे हैं, तो इससे जुड़ी जरूरी बातें आपको पता होनी चाहिए। इस लेख में जानें व्रत के दौरान कितनी देर मौन रहना चाहिए, इसका मुहूर्त और व्रत के दौरान चुप रहने से मिलने वाले फायदे।

chup rehne ke fayde Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या का दिन हिंदुओं के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। हिंदू धर्म इस दिन खा विशेष महत्व है। हिंदू अमावस्या पर मौन व्रत रखा जाता है। आपको बता दें कि मौनी अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 9 फरवरी, शुक्रवार को है। शास्त्रों की मानें तो मौनी अमावस्या को माघ अमावस्या भी कहते हैं, क्योंकि यह माघ के महीने में आती है। ऐसा माना जाता है इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करने से करने से व्यक्ति का कल्याण होता है। इस अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मौनी अमावस्या का व्रत रखने से व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इस दिन मौन व्रत रखना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। बहुत से लोग जो नए हैं या पहली बार मौनी अमावस्या का व्रत रखते हैं, वे अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि व्रत के दौरान कितनी देर रहना चाहिए? मौनी अमावस्या पर चुप रहने के क्या फायदे हैं और आपको कितनी देर व्रत के दौरान मौन रहना चाहिए, जानने के लिए आगे पढ़ें यह लेख...

Health-Benefits-Of-Being-Silent-On-Mauni-Amavasya-Fast-In-Hindi

Health Benefits Of Being Silent On Mauni Amavasya Fast In Hindi

मौनी अमावस्या व्रत के दौरान कितनी देर मौन रहना चाहिए?

शास्त्रों की मानें तो व्रत के दौरान आपको कितनी देर मौन रहना चाहिए, इसके लिए कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। हालांकि, आमतौर लोग इस दिन पूरे दिन का उपवास रखते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति पूरे दिन उपवास नहीं रख सकता है, तब भी वह यह व्रत रख सकता है। ऐसे में वह स्नान-दान से पहले सवा घंटे का मौन-व्रत रख सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कटु शब्द बोलने से बचना चाहिए। साथ ही, जितना संभव हो मीठा भोजन करना चाहिए।

चुप रहने के फायदे- Health Benefits Of Being Silent In Hindi

मौन रहना न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। व्रत के दौरान रहने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं जैसे,

  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है
  • मस्तिष्क शांत होता है, तनाव और चिंता दूर होती है
  • मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और फोकस बढ़ता है।
  • शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बेहतर होता है।
  • नकारात्मक विचार मस्तिष्क से बाहर निकलते हैं।
  • यह आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।
  • हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • सांस संबंधी समस्याओं में सुधार होता है।

End of Feed