पाचन तंत्र को मजबूत कर पेट की चर्बी को कम करने का अचूक तरीका, डाइजेशन के लिए कहा गया रामबाण

योग की प्राचीन शुद्धिकरण तकनीकों में से एक है अग्निसार क्रिया जो शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने का एक अचूक तरीका है। यह क्रिया विशेष रूप से पाचन तंत्र और श्वसन प्रणाली को मजबूत करती है। आइए जानते हैं अग्निसार करने के हेल्थ बेनिफिट्स...

मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग के अनुसार, अग्निसार क्रिया न केवल पाचन शक्ति को बढ़ाती है, बल्कि पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी प्रभावी है। अग्निसार क्रिया पाचन अग्नि को प्रज्वलित कर कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं को दूर करती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है। इसके अतिरिक्त, यह श्वसन प्रणाली को मजबूत करती है, तनाव कम करती है और मानसिक स्पष्टता बढ़ाती है। नियमित अभ्यास से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

अग्निसार करने के फायदे (Photo - Canva)

पाचन के लिए बेहद फायदेमंद

आईएएनएस की एक खबर के मुताबिक अग्निसार एक यौगिक क्रिया है जिसमें पेट की मांसपेशियों को नियंत्रित रूप से संकुचित और प्रसारित किया जाता है। 'अग्निसार' शब्द 'अग्नि' (पाचन अग्नि) और 'सार' (सार तत्व) से मिलकर बना है, जो पाचन की आंतरिक शक्ति को सक्रिय करने का प्रतीक है। यह क्रिया पेट के अंगों की मसाज करती है, जिससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।

End of Feed