यूपी में हो रही है Health ATM की शुरुआत, जानें कैसे करेगा काम और क्या मिलेंगे लाभ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 20, 2022, 04:07 PM IST

Health ATM in UP: प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों में हेल्थ एटीएम स्थापित कर दिए गए हैं। इन हेल्थ एटीएम की मदद से 30 तरह की जांचों की रिपोर्ट बहुत कम समय में मिल सकेगी।

Health ATM in UP: उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने 200 चिह्नित स्वास्थ्य यूनिट्स में एक्सपर्ट कर्मियों के साथ हेल्थ एटीएम को स्थापित कर दिया है। सरकार का लक्ष्य जल्द से जल्द प्रदेश के सभी 4600 वेलनेस सेंटर पर हेल्थ एटीएम स्थापित करने का है, इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल ही में सार्वजनिक घोषणा भी कर चुके हैं।

यूपी में हो रही है Health ATM की शुरुआत, जानें कैसे करेगा काम और क्या मिलेंगे लाभ

प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों में स्थापित हेल्थ एटीएम मशीनों को संचालित करने के लिए प्रदेशभर के 200 स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण बीते दिनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय में संपन्न हुआ है। हेल्थ एटीएम के जरिए 30 तरह की जांचों की रिपोर्ट बहुत कम समय में प्रिंटआउट, वाट्सऐप, ई-मेल और एसएमएस के जरिए उपलब्ध हो जाएगी

End of Feed