वजन बढ़ने को लेकर ट्रोल हुई थी ये मिस इंडिया, बीमारी की वजह से नहीं खा पाती ये चीजें, डायरी में नोट करें किस प्‍लान से घटाया वजन

Harnaaz Sandhu Inspired Weight Loss Tips In Hindi: आए दिन हम देखते हैं किसी न किसी सेलिब्रिटी अपने लाइफस्टाइल और वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि एक ऐसी मिस यूनिवर्स भी हैं, जिन्होंने ताज पहनने के बाद खूब लोगों की ट्रोलिंग का सामना किया, क्योंकि उनका वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन उन्होंने ट्रोलिंग को जवाब अपनी जबरदस्त वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के साथ दिया। उनकी वेट लॉस जर्नी आपके भी बहुत काम आ सकती है।

Harnaaz Sandhu Inspired Weight Loss Tips In Hindi: मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास के लिए मशहूर हैं। लेकिन ताज जीतने के बाद उनकी जिंदगी आसान नहीं रही। जैसे ही उनका वजन बढ़ा, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उन पर ताने मारे, बिना यह जाने कि वह गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें खानपान से जुड़ी कई चीजों से परहेज करना पड़ता था।

Harnaaz Sandhu Weight Loss In Hindi

Harnaaz Sandhu Weight Loss In Hindi

इसी कारण उनकी डाइट सीमित हो गई, और उनका वजन बढ़ गया। लेकिन हरनाज ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी हेल्थ पर ध्यान दिया और सही डाइट व एक्सरसाइज से खुद को दोबारा फिट बनाया। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो उनकी वेट लॉस जर्नी आपके लिए मोटीवेशन साबित हो सकती है। उनकी वेट लॉस टिप्स फॉलो करके आप भी तेजी से मोटापा कम कर सकते हैं।

End of Feed