Weight Loss: हर कोई आज फिट (Fit) और यंग (Young) दिखना चाहता है। चाहे उम्र कोई सी भी हो, लेकिन हर कोई चाहता है कि उसका पेट (Stomach) बाहर न दिखे। पेट बाहर निकलने पर आज हर कोई उसे कम करने की सोचता है। दरअसल मोटापे (Obesity) से न आप सिर्फ भद्दे नजर आते हैं बल्कि आप कई बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। लोग अपना वजन कम करने के लिए कई तरीकों को आजमाते हैं। अगर आप भी मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपना वजन कम कर सकते (How Can You Weight Loss) हैं।
Weight Loss: ग्रीन टी से मोटापा करें कम।
ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट
वजन कम करने के लिए ग्रीन टी (Green Tea) भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। मोटापे से जूझ रहे लोग इस खूब पी भी रहे हैं। ग्रीन टी को पीने से कई लोग अपना वजन कम कर चुके हैं। हालांकि ग्रीन टी का स्वाद नॉर्मल चाय के मुकाबले अच्छा नहीं होता है, लेकिन इसके गुण काफी फायदेमंद साबित होते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और इसे पीने से हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और हमारा वजन कम होने लगता है।
आपको सुबह और शाम के समय ग्रीन टी पीनी चाहिए। वहीं जल्दी पतला होने के लिए ग्रीन टी का ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है। आपको एक दिन में 3 से 4 कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। ग्रीन टी के 1 कप में 0-2 कैलोरी होती है। खाते समय ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए।
ग्रीन टी को सिर्फ नॉर्मल तरीके से ही पिएं, या फिर आप उसमें नींबू, अदरक, हल्दी, दालचीनी, पुदीना आदि डाल सकते हैं। ग्रीन टी के साथ केक, बिस्कुट, नमकीन आदि न खाएं और न ही ग्रीन टी में शहद डालें। इसके अलावा ग्रीन टी के साथ आपको अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखना है, बिना इसके आप अपना वजन कम नहीं कर पाएंगे।
