ये हरी पत्तियां बना सकती हैं आपकी सेहत मजबूत, रोज खाने से मिलेंगे ढेरों फायदे

Best Green Leaves To Eat: आमतौर पर लोग पालक या मेथी जैसी कुछ ही पत्तेदार सब्जियां खाते हैं, लेकिन कई ऐसी हरी पत्तियां भी हैं जो पोषण से भरपूर होती हैं और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। अगर इन्हें रोज़ की डाइट में शामिल किया जाए तो शरीर को कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिल सकते हैं।

Benefits Of Green Leaves: हेल्दी रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाना बेहद जरूरी माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप सिर्फ एक ही तरह की सब्जी खाते हैं, तो शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। अलग-अलग पत्तियों में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं। इसलिए रोजमर्रा के भोजन में विभिन्न प्रकार की हरी पत्तियां शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर को विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मिलते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ हेल्दी हरी पत्तियों के बारे में।

सेहत के लिए फायदेमंद हैं हरी पत्तेदार ये सब्जियां

सेहत के लिए फायदेमंद हैं हरी पत्तेदार ये सब्जियां

बथुआ (Bathua Leaves)

बथुआ फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आंतों की कार्यप्रणाली बेहतर हो सकती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। भारतीय रसोई में बथुआ का इस्तेमाल साग, पराठा, रायता या दाल में मिलाकर किया जाता है। इसके अलावा बथुआ का सूप भी एक हेल्दी विकल्प माना जाता है।

End of Feed