Garam Pani Peene Ke Nuksan In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करना पसंद करते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसकी मदद से शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, पाचन क्रिया दुरुस्त करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। यह आपके डाइजेशन को दिनभर के लिए चार्ज कर देता है। वहीं हम देखते हैं कि बहुत से लोग दिनभर गर्म पानी पीते हैं। वह ऐसा मानते हैं कि दिनभर इसका सेवन करने से सेहत को दुरुस्त रखने में बहुत मदद मिल सकती है।
Effects Of Drinking Hot Water On Kidneys In Hindi
लेकिन आपको बता दें कि वास्तव में ऐसा नहीं है। यह कुछ मामलों में आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। सुबह के समय गुनगुने या गर्म पानी के साथ दिन की शुरुआत करना ठीक है, लेकिन दिनभर गर्म पानी पीना कुछ लोगों की दिक्कतें बढ़ा सकता है। आपको बता दें कि इसकी वजह से लोगों की किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, यह कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की भी वजह बन सकता है। गर्म पानी किडनी स्वास्थ्य कैसे प्रभावित करता है और इसके क्या-क्या नुकसान देखने को मिल सकते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
क्या पूरे दिन गर्म पानी का सेवन सुरक्षित है?
आयुर्वेद के अनुसार, यह सही है कि गर्म पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन यह सभी के लिए समान रूप से काम नहीं करता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, हर व्यक्ति के शरीर की प्रवृत्ति या प्रकार अलग-अलग होता है। यह कुछ लोगों में त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) के संतुलन को प्रभावित कर सकता है, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और सेहत को भी काफी नुकसान पहुंच सकता है। बहुत से लोगों को गर्म पानी पीने की वजह से खराब पाचन, अधिक पसीना आना और त्वचा संबंधी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में आपको तुरंत गर्म पानी पीना बंद कर देना चाहिए।
किडनी स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है गर्म पानी - Effects Of Drinking Hot Water On Kidneys In Hindi
आमतौर पर किडनी स्वास्थ्य के लिए गर्म पानी बहुत लाभकारी माना जाता है। यह किडनी से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है। यह किडनी फंक्शन में सुधार और शरीर की गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन अधिक मात्रा में अगर आप गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी पर दबाव बढ़ सकता है। इसकी वजह से आपकी किडनी को अधिक काम करना पड़ सकता है।
इसके अलावा, गर्म पानी का अधिक सेवन शरीर में डिहाइड्रेशन की वजह भी बन सकता है, जिससे किडनी फंक्शन प्रभावित होता है। जिन लोगों को पहले से किडनी स्वास्थ्य से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। खराब किडनी फंक्शन की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड बढ़ना और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ने जैसी दिक्कतें भी देखने को मिल सकती हैं।
गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं - Should We Drink Hot Water Or Not In Hindi
अगर आपका लक्ष्य सिर्फ सेहतमंद रहना है, तो सादा पानी से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं है। बस आपको नियमित पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन करना है। अगर आप रोज सिर्फ 8-10 गिलास पानी पीते हैं, या आपने शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, तो इतना पानी आपके लिए पर्याप्त है। बहुत अधिक गर्म या ठंडा पानी पीने से आपको बहुत अधिक लाभ नहीं मिल सकता है।
ऐसे में सबसे ज्यादा यह सलाह दी जाती है कि आपको सामान्य कमरे के तापमान वाले पानी का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में मटके का पानी पीना सबसे अच्छा विकल्प है। हालांकि, सुबह के समय गुनगुने पानी का सेवन करने में कोई बुराई नहीं है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
