Fruits to eat while fasting: तीज त्योहार पर व्रत कथा करने का खास महत्व होता है, व्रत वाला ऐसा ही त्योहार नवरात्रि आने वाला है। जिसमें माता रानी के नाम का उपवास रखने से खूब मंगलमय परिणामों की प्राप्ती होती है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि का व्रत तो रख रहे हैं, लेकिन आलू, साबूदाना खाकर वजन बढ़ जाने की चिंता सता रही है। तो हेल्दी ऑप्शन के तौर पर नवरात्रि व्रत में ये फल खाना एकदम ही जबरदस्त हो सकता है। जो आपके वजन को तो नियंत्रण में रखेंगे ही, साथ ही साथ आपको उपवास में एनर्जी भी देते रहेंगे। हिंदी में देखें नवरात्रि व्रत में कौन से फल खाएं, व्रत में क्या क्या खाना चाहिए, वेट लॉस के लिए फल कौन से हैं।
Fruit fasting watermelon citrus fruits to eat while fasting navratri vrat what to eat fruits for weight loss
Fruit fasting for weight loss Navratri vrat rules
व्रत की डाइट में फलों का सेवन सबसे ज्यादा बेहतरीन माना जाता है। कई लोग तो नवरात्रि के 9 दिनों में सिर्फ फल और दूध का सेवन कर ही अपना उपवास पूर्ण करते हैं।
- तरबूज
- कीवी
- केला
- अंगूर
- पपीता
- खजूर
- जामुन
- ब्लूबेरी
- रास्पबेरी
- संतरा
- संतरा
- नींबू
वेट लॉस के लिए कौन से फल खाएं, Fruits for weight loss
हालांकि कई बार कुछ फलों के सेवन से वेट गेन भी हो जाता है, तो आप व्रत में खासतौर से वजन घटाना चाहते हैं। तो फिर ऐसे में चकोतरा, सेब, बेरीज, कीवी, तरबूज, संतरा जैसे फल आपके लिए बड़े ही काम के साबित हो सकते हैं। जिनका सेवन आप खाली पेट कर जमकर वेट लॉस कर सकते हैं।
व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए, What not to eat in Navratri Fast
व्रत करते वक्त अपने खानपान का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है, वहीं नवरात्रि के व्रत का खानपान भी बहुत सिद्ध और शुद्ध होता हैं। यहां देखें नवरात्रि के व्रत में आपको क्या नहीं खाना चाहिए। नवरात्रों में साधारण गेहूं का आटा, चावल, साधारण नमक, फास्ट फुड की चीजें, प्याज, लहसुन, दाल, राजमा, अंडा, शराब, धुम्रपान, मांसाहारी और मैदा आदि नहीं खाना चाहिए।
