Fried Rice Syndrome: अक्सर लोग रात के बचे हुए चावल अगले दिन गर्म करके या फिर फ्राई करके खा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये आदत आपको बीमार कर सकती है। जी हां, बचे हुए चावल को खाने से आप फूड पॉइजनिंग के शिकार हो सकते हैं। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि अगर खाने को गर्म कर दिया जाए तो उसमे मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चावल समेत जिस भी खाने में स्टार्च होता है, वो टॉक्सिन्स हीट रेसिस्टेंट होते हैं। इसका मतलब है कि स्टार्च वाले फूड आइटम्स को गर्म करने के बाद भी बैक्टीरिया खत्म नहीं होते और ऐसे में पेट से जुड़ी तमाम परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इससे होने वाली हेल्थ कंडीशन को 'फ्राइड राइस सिंड्रोम' कहते हैं। आइए जानते हैं क्या है 'फ्राइड राइस सिंड्रोम', इसके लक्षण और उपचार।
What is Fried Rice Syndrome
क्या है फ्राइड राइस सिंड्रोम
चावल को पकाने और खाने के बाद जब बचे हुए चावल को कमरे के तापमान पर कुछ घंटे या रातभर के लिए छोड़ा जाता है तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसी ही कंडीशन को फ्राइड राइस सिंड्रोम का नाम दिया गया है। दरअसल, चावल में बैसिलस सेरियस नाम का बैक्टीरिया होता है, जो खाने को दूषित करके हमें बीमार बनाता है। बता दें कि फ्राइड राइस सिंड्रोम सिर्फ चावल से संबंधित स्थिति नहीं है। कोई भी अनाज इस तरह खराब होकर बीमारियां फैला सकता है। फ्राइड राइस सिंड्रोम उस स्थिति को कहते हैं जब किसी व्यक्ति की बासी खाने के कारण तबीयत खराब हो जाती है।
ये हैं फ्राइड राइस सिंड्रोम के लक्षण
1. बुखार
2. उल्टी
3. डायरिया
4. पेट दर्द
5. आंखों में दर्द
6. घबराहट
फ्राइड राइस सिंड्रोम का ऐसे करें उपचार
अगर आपको 'फ्राइड राइस सिंड्रोम' के लक्षण दिखाई देते हैं तो फटाफट कइलाज करने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। अगर बासी खाना खाकर आपकी तबीयत बिगड़ती है, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। डॉक्टर आपको फ्लूड्स पर रख सकते हैं। इस कंडीशन में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करते रहना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया जल्द से जल्द शरीर के बाहर निकल जाएगा।
