Barish Mein Bar Bar Peshab Kyun Aata Hai: क्या आपने कभी गौर किया है कि जैसे ही बारिश का मौसम आता है, टॉयलेट जाने की जरूरत कुछ ज्यादा ही महसूस होने लगती है? दिन में कई बार और कभी-कभी तो रात में भी बार-बार पेशाब आता है। ये परेशानी बहुत से लोगों को होती है, लेकिन इसकी असली वजह बहुत कम लोग जानते हैं। कई बार तो लगता है कि पानी कम पिया है फिर भी पेशाब क्यों आ रहा है। दरअसल, मौसम बदलने पर हमारे शरीर की गतिविधियां भी बदलती हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि बारिश के मौसम में पेशाब क्यों ज्यादा आता है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, वो भी आसान और घरेलू तरीकों से।
Barish Mein Bar Bar Peshab Kyun Aata Hai
ठंड के कारण ब्लैडर पर असर
बारिश के समय तापमान गिरता है और हवा में ठंडक बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर को गर्म रखने के लिए ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। इसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है और यूरिन ज्यादा बनने लगता है। यही वजह है कि इस मौसम में टॉयलेट जाना बार-बार जरूरी हो जाता है।
पानी कम पीने पर भी पेशाब क्यों आता है?
अक्सर लोग सोचते हैं कि जब पानी कम पीते हैं, तो पेशाब भी कम आना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होता। बारिश में शरीर ठंडा रहता है, पसीना कम निकलता है और शरीर में जमा पानी पेशाब के रूप में बाहर निकलता है। यानी हाइड्रेशन कम होने के बावजूद यूरिनेशन ज्यादा होता है।
ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आदत
बारिश का नाम सुनते ही चाय या कॉफी का कप हाथ में आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैफीन पेशाब को बढ़ाने का काम करता है? बारिश में अगर आप दिन में 3-4 बार चाय पी रहे हैं तो टॉयलेट जाना भी उसी हिसाब से बढ़ जाएगा।
सर्दी और संक्रमण की संभावना
गीले कपड़े पहनने, गंदे पानी में चलने या भीग जाने से यूटीआई यानी यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे बार-बार पेशाब आने लगता है, साथ ही जलन और दर्द भी हो सकता है। अगर ऐसा हो तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
रात में बार-बार पेशाब आना
बारिश में ठंड के चलते नाइट फ्रिक्वेंसी भी बढ़ जाती है यानी रात में पेशाब आने की मात्रा बढ़ जाती है। सोने से पहले ज्यादा पानी या चाय-कॉफी पीने से भी इस तरह की समस्या हो सकती है। यह इसका बड़ा कारण हो सकता है। ऐसे में यह कोशिश करनी चाहिए कि रात में हल्का खाना खाएं । साथ ही, सोने से 1-2 घंटे पहले से कुछ न पिएं।
बार-बार पेशाब से कैसे पाएं राहत - How To Stop Frequent Urination In Rainy Season In Hindi
अगर आपकी ये समस्या मौसम के साथ ही शुरू होती है और बाकी कोई लक्षण नहीं हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं, शरीर को ठंड से बचाएं, गरम सूप या हर्बल चाय लें और चाय-कॉफी सीमित करें। अगर यूरिन में जलन, दर्द या बदबू है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
बारिश में बार-बार पेशाब आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर इसके साथ कुछ और लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं। हालांकि, कुछ आसान बदलाव और थोड़ी सी सावधानी इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
