खाना बनेगा हेल्दी, अगर पकाने से पहले भिगो लें ये खास फूड्स, मिनरल्स रहेंगे बरकरार और पाचन होगा आसान

Foods To Soak Before Eating In Hindi: अगर आप भी खानपान की कुछ चीजों से जबरदस्त फायदे लेना चाहते हैं, तो उन्हें खाने या पकाने से पहले भिगोकर जरूर रखें। ऐसा करने से इनके पोषक तत्वों का अवशोषण और फायदे भी कई गुणा बढ़ जाते हैं। कुछ खास फूड्स को पकाने से पहले भिगोना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जानिए कौन से 4 फूड्स भिगोकर खाने से मिनरल्स बरकरार रहते हैं और पाचन आसान होता है।

Foods To Soak Before Eating In Hindi: हममें से ज्यादातर लोग खाना पकाने से पहले बस धोकर फटाफट बना लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजों को पकाने से पहले भिगोना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है? भिगोने से न सिर्फ पकाने का समय कम होता है, बल्कि खाने में मौजूद जरूरी मिनरल्स भी बरकरार रहते हैं और पाचन आसान हो जाता है। दाल, चना, बादाम जैसे फूड्स में पाए जाने वाले फाइटिक एसिड और एंटी-न्यूट्रिएंट्स हमारे शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को कम करते हैं, लेकिन भिगोने से ये घट जाते हैं और खाना बनता है और भी हेल्दी।

Foods To Soak Before Eating In Hindi

Foods To Soak Before Eating In Hindi

दाल और चने

दालें और चने हमारे खाने का अहम हिस्सा हैं, लेकिन इनमें मौजूद फाइटिक एसिड मिनरल्स के अवशोषण में बाधा डालता है। इन्हें रातभर भिगोने से ये तत्व कम हो जाते हैं, जिससे पाचन आसान होता है और गैस की समस्या भी घटती है। साथ ही, पकाने में समय भी बचता है और दाल का स्वाद भी बढ़ जाता है।

End of Feed