हड्डियों को जवां रखने के लिए फॉलो करें ये अच्छी आदतें, बढ़ती उम्र में भी नहीं आएगी उठने-चलने में दिक्कत

Good Habits to Keep Bones Strong: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां भी अपनी मजबूती खोने लगती हैं। ऐसे में उम्र के साथ अक्सर उठने बैठने में परेशानी होती है। बोन्स की मजबूती बनाए रखने के लिए सुबह की धूप लेकर विटामिन D प्राप्त करें, खूब पानी पीएं और प्रोसेस्ड फूड से बचें।

Good Habits to Keep Bones Strong: बढ़ती उम्र के साथ अगर सेहत का खास ख्याल न रखा जाए तो कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। बुढ़ापे में हमारी मांसपेशियां और हड्डियां युवावस्था की तुलना में काफी कमजोर हो जाती हैं। यदि इस पर ध्यान न दिया जाए तो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या गंभीर हो सकती है। ऐसे में यह जरूरी है कि बुढ़ापे में हड्डियों की कमजोरी से बचने के लिए आप पहले से ही इनका ख्याल रखना शुरू कर दें।

strong bones in old age

बढ़ती उम्र में बोन्स को कैसे रखें मजबूत

ऑस्टियोपोरोसिस बुढ़ापे में होने वाला एक ऐसा हड्डी रोग है, जिसमें हड्डी की मिनरल डेंसिटी और बोन मास में कमी हो जाती है। आम भाषा में कहें तो हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं और थोड़ी भी चोट लगने पर इनमें फ्रैक्चर (हड्डियों के टूटने) का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारी अक्सर उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती ही जाती है।

End of Feed