PCOS से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स, कुछ ही दिनों में फिट होगी सेहत

PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की एक आम समस्या है। जिससे समय रहते निजात न पाई जाए तो ये आपके लिए कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम पैदा कर देती है। यदि आप PCOS से पीड़ित हैं, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) महिलाओं की एक गंभीर समस्या है। जिसके कारण उनके शरीर में हार्मोनल असंतुलन होने लगता है। PCOS में अंडाशय में छोटी-छोटी गांठ (सिस्ट्स) बन जाती हैं। इसका असर मासिक धर्म चक्र, प्रजनन क्षमता, त्वचा, वजन और मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। PCOS के मुख्य लक्षणों में अनियमित पीरियड्स, अत्यधिक बालों का बढ़ना (हिर्सुटिज़्म), मुंहासे, वजन बढ़ना और मूड स्विंग्स शामिल हैं। PCOS की समस्या कई महिलाओं में काफी लंबे समय तक चल सकती है। लेकिन कुछ सावधानियों के साथ इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको PCOS कंट्रोल करने के लिए कुछ डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स देने जा रहे हैं।

diet and lifestyle tips for PCOS (Photo - Canva)

डाइट में करें बदलाव

PCOS से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट को बैलेंस रखें। इसमें सबसे जरूरी है कि आप मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स को अपनी डाइट से अलग करें। ये आपके हार्मोन के असंतुलन को बढ़ाते हैं। इसके अलावा आप हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये सभी फूड्स आपको PCOS के कॉम्प्लिकेशन से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आपको दिन में कम से कम 3 लीटर पानी भी जरूर पीना चाहिए।

End of Feed