Flu Se Fight: फ्लू में कौन-सी दवा करती है काम, बैक्टीरियल इंफेक्शन से कैसे है अलग, डॉक्टर से जानें क्यों खतरनाक हो सकता है सेल्फ मेडिकेशन

Flu Se Fight: फ्लू में एंटीबायोटिक क्यों काम नहीं करती और एंटीवायरल दवा किसे दी जाती है। डॉक्टर से जानें फ्लू व बैक्टीरियल इंफेक्शन का अंतर और ऐसे इंफेक्शन में सेल्फ मेडिकेशन से क्यों बचना चाहिए।

Flu Se Fight: बुखार, खांसी और बदन दर्द शुरू होते ही एंटीबायोटिक लेना सही नहीं है। फ्लू वायरस के कारण होता है, जबकि एंटीबायोटिक बैक्टीरिया पर काम करती है। ऐसे में फ्लू का सही इलाज क्या है, एंटीवायरल दवा की जरूरत किसे पड़ सकती है और एंटीबायोटिक कब दी जाती है? पारस हेल्थ, गुरुग्राम में इंटरनल मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. आरआर दत्ता से समझें जरूरी बातें।

flu medicines

फ्लू में कौन सी दवाइयां काम करती हैं, डॉक्टर से जानें कब और कैसे लेनी चाहिए मेडिसिन

फ्लू का मौसम आते ही घरों में बुखार, खांसी और गले में दर्द के मामले बढ़ने लगते हैं। कुछ लोगों को इसके साथ तेज बदन दर्द, सिरदर्द और कमजोरी भी महसूस होती है। ऐसे में मरीज चाहता है कि कोई ऐसी दवा मिल जाए, जिससे तुरंत राहत मिल सके।

इसी जल्दबाजी में कई लोग पुरानी पर्ची निकाल लेते हैं। कोई घर में बची एंटीबायोटिक शुरू कर देता है तो कोई मेडिकल स्टोर से अपनी मर्जी से दवा ले आता है। लेकिन बुखार के हर मामले में एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती। फ्लू में तो यह वायरस को खत्म ही नहीं कर सकती।

End of Feed