बिना दवाई के दूर हो जाएगा सारा स्ट्रेस, बस ऐसे बजाएं ताली

अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान से बढ़ती शारीरिक-मानसिक परेशानियों के बीच फ्लावर क्लैप योग एक आसान समाधान बनकर उभरा है। ताली बजाने से प्रेरित यह अभ्यास एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को सक्रिय कर तनाव कम करता है और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। यहां देखें इस आसन को कैसे करें और इसके फायदे

अनियमित दिनचर्या और खानपान में गड़बड़ी कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दावत के समान है। ऐसे में कई योगासन हैं, जिनके अभ्यास से शारीरिक और मानसिक समस्याओं को कोसो दूर भेजा जा सकता है। ऐसा ही एक योगासन है पुष्प ताली या जिसे आप फ्लावर क्लैप भी कह सकते हैं। जिसे आप बैठे बैठे कर सकते हैं और आपको बहुत से फायदे मिलेंगे। ये योगासन ताली बजाने से प्रेरित है, अगर आप ये आसान सा योगासन ट्राई करना चाहते हैं, तो यहां देखें कैसे करें फ्लावर क्लैप योगा और इसके फायदे क्या हैं।

Flower clap yoga

हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद अभ्यास

मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के अनुसार, यह अभ्यास बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। इसे क्लैपिंग थेरेपी का हिस्सा माना जाता है, जिसमें हाथों की ताली से शरीर के कई एक्यूप्रेशर पॉइंट्स एक्टिव होते हैं।

End of Feed