40 के बाद फास्टिंग और कार्डियो से ना करें वजन घटाने की भूल, फेमस फिटनेस कोच की फीमेल्स को चेतावनी

राज गणपत के अनुसार, 40 की उम्र के बाद यह तरीका न सिर्फ पूरी तरह बेअसर साबित होता है, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म और सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है।

उम्र के 40वें और 50वें पड़ाव में पहुंचते ही महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव, जैसे पेरीमेनोपॉज और मेनोपॉज, तेजी से होने लगते हैं। इस उम्र में वजन, खासकर पेट के आसपास की चर्बी, तेजी से बढ़ने लगती है। इसे घटाने के लिए ज्यादातर महिलाएं वही पुराना तरीका अपनाती हैं- खुद को भूखा रखना और घंटों ट्रेडमिल या साइकल पर कार्डियो करना। हालांकि मशहूर फिटनेस और न्यूट्रिशन कोच राज गणपत के अनुसार, 40 की उम्र के बाद यह तरीका न सिर्फ पूरी तरह बेअसर साबित होता है, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म और सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है।

Raj Ganpath

फिटनेस कोच राज गणपत से जानें 40 के बाद की महिलाएं कैसे घटाएं वजन (Photo: iStock)

क्यों गलत है भूखा रहना और बहुत ज्यादा कार्डियो?

मेटाबॉलिज्म का धीमा होना: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर घटता है और प्राकृतिक रूप से मसल मास कम होने लगता है। जब आप कम खाती हैं, तो शरीर स्टारवेशन मोड में चला जाता है और फैट बर्न करने के बजाय मेटाबॉलिज्म को और धीमा कर देता है।

End of Feed