Health News: थकान, मूड स्विंग हो सकता है विटामिन डी की कमी के लक्षण, जानें उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 12, 2023, 07:06 PM IST

Health Tips in Hindi: शरीर को सक्रिय रखने के लिए सभी सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है। इन्हीं सब पोषक तत्वों में विटामिन डी भी शामिल है। विटामिन डी हमें हेल्दी डाइट के अलावा सूरज की रोशनी से मिलता है। धूप विटामिन डी प्राप्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है। आइये जानते हैं इसकी कमी के कारण शरीर में कैसे लक्षण दिखाई देते हैं-

Health Tips in Hindi : शरीर को सक्रिय रखने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन डी भी इसी क्रम में आता है। हमें स्वस्थ आहार और धूप के संपर्क में आने से विटामिन डी मिलता है। यह हमारे शरीर में कैल्शियम के निर्माण में मदद करता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है और सेहत भी बनी रहती है। मांसपेशियों के विकास के साथ-साथ त्वचा को भी इस विटामिन से लाभ होता है। शोध से पता चला है कि विटामिन डी के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है।

Vitamin D, Vitamin D Foods, Vitamin D Deficiency

विटामिन D की कमी! कारण, लक्षण और इलाज

विटामिन डी की कमी से होने वाले नुकसान - Disadvantages of Vitamin D Deficiency

कहा जाता है कि विटामिन डी की कमी से शरीर अधिक थका हुआ महसूस करता है। यह हड्डियों के दर्द को बढ़ाता है। बच्चों में इसकी कमी से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में मामूली सी चोट बड़ी समस्या बन सकती है। बच्चा भी बार-बार बीमार होगा, कमर दर्द हो सकता है।

End of Feed