नवरात्रि में अगर कर रहे हैं 9 दिन का उपवास, तो हो सकती हैं ये परेशानियां, जानिए हेल्दी फास्टिंग टिप्स

Navratri Fasting Can Cause These Problems: नवरात्रि के दिनों में हम में से ज्यादातर लोग उपवास रखते हैं। वहीं, बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो पूरी 9 दिन व्रत रखते हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि नवरात्रि के 9 दिन का उपवास रखने से लोगों को गैस, ब्लोटिंग, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज के लेख में जानेंगे कैसे करें हेल्दी फास्टिंग और किन बातों का रखें खास ध्यान।

Navratri Fasting Can Cause These Problems: नवरात्रि का समय आते ही लोग श्रद्धा और आस्था के साथ उपवास रखते हैं। बहुत से लोग पूरे 9 दिन का फास्ट करते हैं, ताकि शरीर को डिटॉक्स और मन को शांति मिल सके। हालांकि लगातार उपवास करना आसान नहीं होता। अगर खान-पान में थोड़ी भी लापरवाही हो जाए, तो शरीर पर इसका उल्टा असर पड़ सकता है। इस दौरान गैस, पेट फूलना, डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर जैसी कई परेशानियां आम हो जाती हैं। अच्छी खबर यह है कि हर समस्या का हल आसान है, बस सही खाने-पीने की आदत और कुछ हेल्दी टिप्स अपनाने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि उपवास में कौन-कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं और उनसे बचने के क्या उपाय हैं।

Navratri Fasting Can Cause These Problems

Navratri Fasting Can Cause These Problems

गैस और पेट फूलना

उपवास में अक्सर लोग तली-भुनी या ज्यादा मसालेदार चीजें खा लेते हैं, जिससे पाचन बिगड़ता है और पेट फूलने लगता है। ऐसे में फ्राइड फूड से बचें और हल्के आटे जैसे कुट्टू, राजगिरा और साबूदाना से बने व्यंजन खाएं। पपीता और केला जैसे आसानी से पचने वाले फल जरूर लें।

End of Feed