दूध के नाम पर जहर पी रहे हैं आप! बुलंदशहर में पकड़ी गई नकली दूध की बड़ी खेप, जानें सेहत को कैसे होता नुकसान

Fake Milk News: दूध पीने का शौक रखते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, जी हां हाल ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से नकली दूध और पनीर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सेहत के लिए तैयार किया जा रहा ये जहर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

दूध में पानी की मिलावट करने वाले दूधिया के बारे में आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा। इसके साथ ही मिलावटी दूध और दूध से बने उत्पादों के बारे में आपने मीडिया के माध्यम से जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि अब आपको दूध मिलावटी नहीं बल्कि पूरी तरह नकली पिलाया जा रहा है। जी हां देश में खाने पीने का ये मिलावटी खेल अब अपने खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। इससे जुड़ा एक ताजा मामला दिल्ली एनसीआर में शामिल उत्तर प्रदेश के जिले बुलंदशहर से सामने आया है। यहां खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी में नकली दूध और पनीर की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। इसके साथ ही नकली दूध बनाने गिरोह का भंडाफोड़ भी किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

fake milk news

कैसे तैयार हो रहा नकली दूध?

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो मौके से एक खास तरह का केमिकल बरामद किया गया है। जिससे बड़ी मात्रा में दूध तैयार किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इस केमिकल की मात्र 1 लीटर की मात्रा से लगभग 500 लीटर नकली दूध तैयार किया जा सकता है। इस केमिकल का इस्तेमाल दूध में फैट की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। जिससे दूध की पहचान को मशीन द्वारा भी नहीं किया जा सकता है।

End of Feed