FAQs: तेजी से फैल रहा है Eye Flu, जानें पिंक आईज की समस्या से जुड़े 5 कॉमन सवाल और उनके जवाब

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jul 25, 2023, 12:19 PM IST

Eye flu Conjunctivitis Symptoms and Prevention in Hindi : वायरल बुखार के साथ-साथ आई फ्लू के बढ़ते मामले लोगों में डर पैदा कर रहे हैं। अगर आपके घर में किसी को कंजंक्टिवाइटिस यानी आंखों में खुजली की समस्या है तो यह जानकारी आपके काम की है। जानिए डॉक्टर इस बारे में क्या कहते हैं -

Pink Eyes-Eye Flu Symptoms and Prevention in Hindi: देशभर में बारिश से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली समेत देश के ज्यादातर राज्य जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बारिश से बिगड़े हालात के बीच एक नई समस्या सामने आ गई है। पिछले कुछ दिनों से आई फ्लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वर्ष जुलाई में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक वर्षा हुई। इसलिए हर साल अगस्त तक जितने मरीज होते थे, उतने इस साल जुलाई महीने में ही देखने को मिल रहे हैं। इस साल ये वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में डॉक्टर से आई फ्लू इंफेक्शन, इसके लक्षण और उपाय (HOW TO PROTECT YOURSELF FROM EYE FLU) के बारे में जानेंगे...

Eye Infection Causes, Eye Flu Infection symptoms

तेजी से फैल रहा Eye Flu का इंफेक्शन, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

आई फ्लू यानि कंजंक्टिवाइटिस को पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। यह एक संक्रमण है, जो कंजंक्टिवा में सूजन का कारण बनता है। कंजंक्टिवा एक स्पष्ट परत है जो आंख के सफेद भाग और पलकों की अंदरूनी परत को ढकती है। मानसून के दौरान कम तापमान और नमी के कारण, लोग बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी के संपर्क में आते हैं, जिससे एलर्जी रिएक्शन और कंजंक्टिवाइटिस जैसे इंफेक्शन होते हैं।

End of Feed