Times Now Navbharat
live-tv
Premium

Heatwave: दिन ही नहीं Warm Nights भी हैं खतरा, जानें कैसे बढ़ रहा हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क

Explained: Heatwave के बीच सिर्फ दिन की गर्मी नहीं, बल्कि रात का बढ़ा तापमान भी सेहत पर भारी पड़ रही हैं। कैसे गर्मी के मौसम की Warm Nights नींद, दिल और दिमाग पर असर डालती हैं। पढ़ें डॉक्टर की राय।

Image
गर्मी के मौसम में रात के बढ़े तापमान का असर शरीर पर कैसे होता है
Authored by: Medha Chawla
Updated May 19, 2026, 16:02 IST

Explained how warm nights affects health: मई आते-आते देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग लगातार हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है और लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच एक खतरा ऐसा भी है, जिस पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता। ये खतरा दिन में नहीं, बल्कि सूरज झलने के बाद आरंभ होता है। ये है Warm Nights का असर।

आमतौर पर लोग मानते हैं कि रात होते ही शरीर को गर्मी से राहत मिल जाती है, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। कई शहरों में रात का तापमान भी लगातार ऊंचा बना रहता है। ऐसे में शरीर को दिनभर की गर्मी से उबरने का मौका ही नहीं मिल पाता। यही वजह है कि डॉक्टर अब सिर्फ दिन की नहीं, बल्कि रात की गर्मी को भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम मान रहे हैं।

क्यों जरूरी है रात में शरीर का ठंडा होना

हमारे शरीर का सामान्य तापमान लगभग 36.9 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। जब बाहर का तापमान बहुत ज्यादा होता है, तो शरीर खुद को संतुलित रखने के लिए पसीना निकालता है और सांसों की गति बढ़ जाती है। दिनभर यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है।

लेकिन रात का समय शरीर के आराम और रिकवरी का समय होता है। इसी दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और अगले दिन के लिए ऊर्जा जुटाता है। अगर रात में भी गर्मी बनी रहे, तो शरीर लगातार तनाव की स्थिति में रहता है। इससे नींद खराब होती है और शरीर को जरूरी आराम नहीं मिल पाता।

दिल्ली के CK Birla Hospital में Internal Medicine Consultant डॉ. अमित प्रकाश सिंह बताते हैं कि गर्मी के मौसम में रात का तापमान नीचे नहीं जाता है और इस तरह की कंडिशन शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

गर्मी के मौसम की रात क्यों है खतरनाक

गर्मी के मौसम की रात क्यों है खतरनाक

NIH की रिसर्च में सामने आई गंभीर बात

National Institutes of Health (NIH) की कुछ समय पहले हुई रिसर्च के अनुसार, ज्यादा तापमान मृत्यु के खतरे को बढ़ा सकता है। गर्मी का शरीर पर क्या असर होता है - पहले इस तरह की रिसर्च दिन के मौसम पर केन्द्रित थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वैज्ञानिकों ने रात के समय के बढ़े हुए तापमान के असर पर ध्यान देना शुरू किया।

NIH की ओर से 1993 से 2015 के बीच किए गए एक लंबे अध्ययन में पाया गया कि रात के बढ़ते तापमान का सीधा असर मृत्यु दर पर पड़ता है। खासतौर पर स्ट्रोक और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। रिसर्च में यह भी सामने आया कि जब दिन और रात दोनों समय तापमान अधिक रहता है, तो शरीर को रिकवरी का मौका नहीं मिलता और इसका असर कम उम्र के लोगों पर भी पड़ सकता है।

नींद पर पड़ता है सबसे पहला असर

गर्मी की रातों का सबसे बड़ा असर नींद पर पड़ता है। अच्छी और गहरी नींद के लिए शरीर का तापमान थोड़ा कम होना जरूरी होता है। डॉ. अमित प्रकाश कहते हैं कि जब कमरे या बाहर का तापमान बहुत ज्यादा हो, तो शरीर आसानी से ठंडा नहीं हो पाता। ऐसे में बार-बार नींद खुलना, बेचैनी महसूस होना, ज्यादा पसीना आना या पूरी रात करवटें बदलते रहना आम समस्या बन जाती है।

खराब नींद से क्या परेशानियां हो सकती हैं-

  • दिनभर थकान और सुस्ती रहना
  • चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ना
  • इम्यून सिस्टम कमजोर होना
  • ब्लड प्रेशर प्रभावित होना
  • दिल की बीमारी का खतरा बढ़ना
  • काम में फोकस कम होना

डॉक्टरों के अनुसार, लगातार कई दिनों तक खराब नींद शरीर की रिकवरी क्षमता को प्रभावित करती है और इससे मानसिक व शारीरिक दोनों तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

गर्मी में रात के समय बढ़ा तापमान किसी को भी प्रभावित हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है।

ये लोग रहें विशेष सतर्क:

  • बुजुर्ग
  • छोटे बच्चे
  • हार्ट पेशेंट
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
  • डायबिटीज के मरीज
  • अस्थमा या सांस की बीमारी वाले लोग
  • ज्यादा दवाइयां लेने वाले लोग

इन लोगों के शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता पहले से कमजोर हो सकती है।

रात का तापमान बढ़ने से दिल पर क्या असर होता है

रात का तापमान बढ़ने से दिल पर क्या असर होता है

गर्मी के रात के समय खुद को कैसे सुरक्षित रखें

हीटवेव के दौरान सिर्फ दिन में पानी पीना या धूप से बचना काफी नहीं है। रात में भी शरीर को ठंडा और आरामदायक माहौल देना जरूरी है।

गर्मी के मौसम में रात के लिए इन तरीकों को आजमाएं-

  • सोने से पहले हल्का और कम मसाले वाला खाना खाएं
  • कमरे को जितना हो सके ठंडा रखें
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • शरीर को हाइड्रेट रखें
  • सोने से पहले बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें
  • अगर बहुत गर्मी लगे तो नहा सकते हैं
  • बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखें

अब सिर्फ दिन की नहीं, वार्म नाइट्स से भी बचना जरूरी

जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। अब सिर्फ दोपहर की धूप ही नहीं, बल्कि रात का बढ़ता तापमान भी सेहत के लिए खतरा बनता जा रहा है। शरीर को आराम और रिकवरी के लिए ठंडा वातावरण चाहिए होता है। अगर रात में भी मौसम ज्यादा गर्म रहता है तो इसका असर धीरे-धीरे दिल, दिमाग और पूरी सेहत पर पड़ सकता है।

इसलिए इस गर्मी में सिर्फ दिन की ही नहीं, बल्कि रात के गर्म मौसम को भी गंभीरता से लेना जरूरी है।

End of Article