टीनएज में रेगुलर एक्सरसाइज से कैंसर का रिस्क कम, Breast Cancer रोकने का पहला कदम, स्टडी में दावा

Exercise In Teenage Lowers Breast Cancer Risk: किशोरावस्था में नियमित शारीरिक गतिविधि ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम कर सकती है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अध्ययन में पता चला कि सप्ताह में दो घंटे या अधिक व्यायाम करने से ब्रेस्ट टिश्यू और स्ट्रेस बायोमार्कर्स पर सकारात्मक असर पड़ता है। यह रिसर्च स्कूल और समुदाय में खेल-कूद बढ़ाने की नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि भविष्य में ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सके।

Exercise In Teenage Lowers Breast Cancer Risk: हाल ही में एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि किशोरावस्था में नियमित शारीरिक गतिविधि ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम कर सकती है। यह व्यायाम ब्रेस्ट टिश्यू की संरचना और तनाव से जुड़े बायोमार्कर्स को प्रभावित करता है। शोध से पता चलता है कि अगर किशोर लड़कियां स्कूल और रोजमर्रा की जिंदगी में कम से कम दो घंटे शारीरिक गतिविधि करें, तो भविष्य में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

एक्सरसाइज से कैंसर का रिस्क कम

एक्सरसाइज से कैंसर का रिस्क कम

किशोरियों पर अध्ययन

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 14 से 19 वर्ष की किशोरियों पर अध्ययन किया। इसमें रीक्रिएशनल फिजिकल एक्टिविटी (RPA) और ब्रेस्ट टिश्यू कंपोजिशन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन बायोमार्कर्स का विश्लेषण किया गया। सप्ताह में दो घंटे या अधिक सक्रिय रहने वाली लड़कियों में ब्रेस्ट में पानी की मात्रा और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम पाया गया।

End of Feed