गंजे सिर पर बाल लगवाने से इंजीनियर की मौत, जानिए कब हेयर ट्रांस्प्लांट बन जाता है जानलेवा, किन लोगों के लिए खतरनाक

Can Hair Transplant Cause Death In Hindi: हाल ही में हेयर ट्रांस्प्लांट की वजह से मौत का एक नया मामला सामने आया है। कानपुर के एक इंजानियर की हेयर ट्रांस्प्लांट की प्रक्रिया के दौरान मौत हो गई। इस खबर ने लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। हेयर ट्रांस्प्लांट कितना खतरनाक है, इसके जोखिम और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह लेख।

Can Hair Transplant Cause Death In Hindi: आजकल झड़ते बाल और समय से पहले गंजापन युवाओं में भी आम समस्या बन चुकी है। सोशल मीडिया और फेशियल लुक्स के बढ़ते ट्रेंड के चलते लोग कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हेयर ट्रांसप्लांट एक लोकप्रिय विकल्प बन चुका है। लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Can Hair Transplant Cause Death

Can Hair Transplant Cause Death

कानपुर के पनकी पावर हाउस में कार्यरत 37 वर्षीय असिस्टेंट इंजीनियर विनीत दुबे की हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही उन्हें एक प्राइवेट क्लिनिक में इंजेक्शन दिया गया, उनका चेहरा सूजने लगा और तबीयत बिगड़ती चली गई। यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि क्या हेयर ट्रांसप्लांट हर किसी के लिए सुरक्षित है? क्या सिर्फ गंजापन ही इसका कारण होना चाहिए या पूरी सेहत की जांच भी जरूरी है? चलिए विषय पर डॉक्टर से जानते हैं सबकुछ।

End of Feed