Effective Home Remedies For Constipation : खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी कमियों के कारण कब्ज आज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। जिससे पीड़ित लोग अक्सर पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं में फंस जाते हैं। यदि आपका पेट भी सुबह खुलकर साफ नहीं होता है, तो आपको हमारे बताए ये घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए। जो आपके पेट को साफ करने में काफी कारगर साबित हो सकते हैं। लंबे समय तक कब्ज रहने से पेट दर्द, गैस, सिरदर्द और कई पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खों से इसे ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
फाइबर युक्त फूड्स
कब्ज से राहत पाने के लिए आपके खाने में फाइबर का होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप हरी सब्जियां, सलाद, फल जैसे सेब, अमरूद, पपीता, संतरा और साबुत अनाज आदि को डाइट में शामिल करें। ये आपकी कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें - साधारण दिखने वाला छाला भी हो सकता है ओरल कैंसर का संकेत, इग्नोर करने से बढ़ सकती है मुश्किल
त्रिफला पाउडर
त्रिफला आयुर्वेदिक औषधि है, जो कब्ज से निजात दिलाने के लिए रामबाण मानी जाती है। यदि आप कब्ज से परेशान हैं, तो आपको रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला पाउडर लेना चाहिए। इससे आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है।
एलोवेरा जूस
स्किन की समस्याओं के लिए आपने एलोवेरा का इस्तेमाल खूब किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जूस का सेवन रोजाना करने से आपको कब्ज से भी निजात मिलती है। एलोवेरा जूस के रेचक गुण आपकी आंतों की गति को बेहतर बनाते हैं, जिससे मल त्याग आसान होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
