World Cancer Day: जंक फूड नहीं, उसे खाने का गलत समय बढ़ा रहा है कैंसर का खतरा, जानिए टाइमिंग और फूड का कनेक्शन

How Food Timing Affects Cancer Risk: आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि कैंसर जंक फूड खाने से होता है, यह काफी हद तक सही भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ जंक फूड का सेवन ही कैंसर का रिस्क नहीं बढ़ाता है, बल्कि आप किस समय पर जंक फूड खा रहे हैं, यह भी बहुत मायने रखता है। बता दें कि जंक फूड से ज्यादा उसे खाने का गलत समय कैंसर का खतरा बढ़ाता है। चलिए आज आपको बताते हैं कि फूड टाइमिंग और कैंसर का कनेक्शन क्या है।

How Food Timing Affects Cancer Risk: आज विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) दिवस है। इस दिन का उद्देश्य सिर्फ कैंसर के इलाज के बारे में नहीं, बल्कि उसकी वजहों को समझने का मौका देना भी है। अक्सर हम सुनते आए हैं कि जंक फूड कैंसर का खतरा बढ़ाता है। लेकिन हाल की रिसर्च और एक्सपर्ट्स की राय बताती है कि सिर्फ जंक फूड ही नहीं, बल्कि उसे किस समय खाया जा रहा है, यह भी उतना ही अहम है। देर रात खाना, अनियमित मील टाइम और गलत टाइमिंग पर हाई-फैट या प्रोसेस्ड फूड लेना शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को बिगाड़ देता है। यही गड़बड़ी आगे चलकर मोटापा, हार्मोनल असंतुलन और सूजन को बढ़ाती है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का जोखिम बढ़ा सकती है। आसान भाषा में कहें तो मामला सिर्फ क्या खा रहे हैं का नहीं, बल्कि कब खा रहे हैं का भी है।

टाइमिंग और फूड का कैंसर से कनेक्शन

टाइमिंग और फूड का कैंसर से कनेक्शन

बॉडी क्लॉक और खाने का समय क्यों है अहम

हमारे शरीर की एक अंदरूनी घड़ी होती है, जिसे सर्कैडियन रिदम कहते हैं। यही घड़ी तय करती है कि कब खाना पचाना है, कब हार्मोन रिलीज होने हैं और कब शरीर को आराम चाहिए। जब हम देर रात जंक फूड खाते हैं, तो यह घड़ी गड़बड़ा जाती है। रिसर्च बताती है कि सर्कैडियन रिदम बिगड़ने से कैंसर से जुड़ी प्रक्रियाएं एक्टिव हो सकती हैं, खासकर ब्रेस्ट और कोलन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

End of Feed