Midnight Craving: अचानक रात को करने लगता है कुछ खाने का मन, तो इन फूड्स का करें सेवन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 26, 2023, 08:00 AM IST

कई बार रात को डिनर करने के बावजूद मिडनाइट क्रेविंग होने लगती है। हैवी खाना खाने के बाद भी आधी रात को तेज भूख लग जाती है जिसकी वजह से कई बार रातों को नींद भी नहीं आती है।

Midnight Craving: कई बार रात को डिनर करने के बावजूद मिडनाइट क्रेविंग होने लगती है। हैवी खाना खाने के बाद भी आधी रात को तेज भूख लग जाती है जिसकी वजह से कई बार रातों को नींद भी नहीं आती है। मिडनाइट क्रेविंग के वक्त हमारा मन करता है जो मिल जाए उसे ही खा लें। लेकिन आधी रात को कुछ भी खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप मिडनाइट क्रेविंग के दौरान खा सकते हैं। ये आपकी भूख मिटाने के साथ साथ सेहत को भी कई फायदे पहुंचाएगा।

Midnight Craving

आधी रात को भूख लगने पर क्या खाएं?

अखरोट

मिडनाइट क्रेविंग होने पर अखरोट का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मेलाटोनिन होता है, जो बेहतर नींद दिलाने में मददगार साबित होता है। अखरोट में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है। रात को अखरोट का सेवन करने से दिमाग और पेट दोनों स्वस्थ्य रहता है।

End of Feed