डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह यह एक चीज खाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jul 3, 2023, 12:06 PM IST

Health Tips in Hindi: बादाम खाना हम सभी को बहुत पसंद होता है। याददाश्त बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन किया जाता है। लेकिन इससे भी बढ़कर बादाम के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं, अगर आप भीगे हुए बादाम खाते हैं तो यह आपके शरीर के लिए अच्छा होता है।

Health Benefits of Soaked Almond: बादाम खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिजों से भरपूर है। इसे खाने से दिमाग तेज होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। बादाम खाने के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं। बादाम का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। खासतौर पर कच्चे बादाम की तुलना में भीगे हुए बादाम ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

Diabetes, Cholesterol, Health Tips

Health Tips: क्या भीगे हुए बादाम कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अच्छे हैं? (Image: Canva)

बादाम खाने के फायदे - Benefits of Almond

बादाम को रात के समय एक कप गर्म दूध में भिगोकर रखना चाहिए और सुबह सात बजे बिना कुछ खाए दूध के साथ इसका सेवन करना चाहिए, इससे शारीरिक क्षमता और बुद्धि तेज होती है। अगर डायबिटीज से पीड़ित लोग बादाम खाते हैं तो उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। बादाम में भोजन के बाद बढ़ने वाले रक्त शर्करा के स्तर को कम करने की शक्ति होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद होता है।

End of Feed